उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के काशीपुर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड की पीठ ऋषिकेश में स्थापित न किए जाने की मांग की है।
उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड की पीठ ऋषिकेश में स्थापित किए जाने पर गहरा रोष
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कोर्ट के गेट पर एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि उच्च न्यायालय की पीठ ऋषिकेश में स्थापित होने से वादकारियों तथा अधिवक्ताओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य हरीश नेगी ने भी अपने विचार रखे तथा बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
रहें उपस्थित
इस दौरान सचिव नृपेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु बिश्नोई, पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल सिंह बल, कामिनी श्रीवास्तव , शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, अविनाश कुमार, अर्पित सौदा, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह, आनंद रस्तोगी, प्रदीप कुमार चौहान, संजय चौधरी, रहमत अली खान, उमेश जोशी, अनिल शेरावत, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहें।