Site icon Khabribox

उत्तराखंड उच्च न्यायालय: दिव्यांग श्रेणी अभ्यर्थियों के लिए वैयक्तिक सहायक भर्ती के लिए अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा के दिशा-निर्देश जारी

नैनीताल: माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के अंतर्गत दिव्यांग श्रेणी (I.V, P.B, B, OA) के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

​दी यह जानकारी

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि टाइपिंग परीक्षा MS Word पर आयोजित की जाएगी, जिसमें Times New Roman फॉन्ट का प्रयोग होगा। मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को 2 मिनट का डेमो (अभ्यास) समय दिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित 10 मिनट के साथ 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी कुल 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 10 मिनट की अवधि में न्यूनतम 2000 की-डिप्रेशन (Key-Depression) टाइप करने होंगे, जो कि 12000 KDPH की गति के बराबर है।

Exit mobile version