नैनीताल: माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के अधिष्ठान में वैयक्तिक सहायक परीक्षा-2025 के अंतर्गत दिव्यांग श्रेणी (I.V, P.B, B, OA) के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित होने वाली अंग्रेजी टाइपिंग परीक्षा हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
दी यह जानकारी
आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि टाइपिंग परीक्षा MS Word पर आयोजित की जाएगी, जिसमें Times New Roman फॉन्ट का प्रयोग होगा। मुख्य परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को 2 मिनट का डेमो (अभ्यास) समय दिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित 10 मिनट के साथ 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी कुल 15 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 10 मिनट की अवधि में न्यूनतम 2000 की-डिप्रेशन (Key-Depression) टाइप करने होंगे, जो कि 12000 KDPH की गति के बराबर है।
