उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाए जाने के बाद अब उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कर्मियों की भी उम्मीदें बढ़ गई है।
लिया जा सकता है फैसला
जिस पर राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर मंथन कर रही है और जल्द ही मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर संभावना जताई जा रही है कि दीपावली से पहले सरकार कार्यकर्ताओं को मानदेय वृद्धि का तोहफा दे सकती है।
बढ़ सकता है इतना मानदेय
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किए जाने के बाद उत्तराखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी संगठन भी बढ़ती महंगाई का हवाला देकर मानदेय संशोधन की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में राज्य में वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ₹9,300 और सहायिकाओं को ₹5,250 प्रतिमाह मानदेय मिलता है (जो अंतिम बार 2021 में संशोधित हुआ था)। नए प्रस्ताव के तहत मानदेय ₹10,000 से ₹12,000 या उससे अधिक किया जा सकता है। साथ ही सहायिकाओं के मानदेय में भी उचित वृद्धि की योजना है।
मंत्री का बयान
इस संबंध में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के हितों के प्रति पूरी तरह सजग है। पूर्व में भी मानदेय बढ़ाया गया था और अब पुनः बढ़ोतरी का प्रस्ताव विचाराधीन है। इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।”