उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य में आज मनाया जाता है हिमालय दिवस, हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना खास उद्देश्य, जानें कब हुई शुरूआत

आज 09 सितंबर 2025 है। आज हिमालय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस उत्तराखंड में मनाया जाता है और यह हिमालयी पारिस्थितिकी से जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों पर प्रकाश डालता है। हिमालय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य सरकार की ओर से तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जानें इसका इतिहास

साल 2010 में तमाम सामाजिक संगठनों ने एक जुट होकर हिमालय दिवस मानने पर जोर दिया था, जिसके बाद से उत्तराखंड में 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाया जाता है। इसके बाद साल 2014 में तत्कालिक मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 9 सितंबर को हिमालय दिवस मानने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही वृहद स्तर पर प्रदेश भर में हिमालय दिवस मनाया जाता है।

आयोजित होते हैं कार्यक्रम

इस वार्षिक उत्सव का एक गहरा उद्देश्य है- अद्वितीय हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और व्यापक हिमालयी क्षेत्र का संरक्षण। सितंबर की 9 तारीख को हिमालय दिवस की आधिकारिक मान्यता 2014 से मिली, जब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे मनाने की शुरुआत की थी। हिमालय दिवस की अवधारणा, हिमालयी पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के पर्यावरणविद अनिल जोशी और अन्य समर्पित भारतीय पर्यावरणविदों के सहयोगात्मक प्रयासों से पैदा हुई थी।