उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद चम्पावत के बनबसा पहुंचे।
हुआ भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ और सूत की माला भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। अपने इस दौरे के दौरान सीएम धामी ने कई विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों और जनसभाओं में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने युवा बालक-बालिकाओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौरे के मुख्य आकर्षणों में से एक बनबसा के पाटनी तिराहे पर भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण रहा। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर करीब 11 फीट ऊंची इस भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ में उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। ‘जय राम कीर्तन मंडल’ द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ किए जाने का ऐलान किया।