उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज शनिवार को रूद्रपुर में उत्तराखण्ड निवेश उत्सव 2025 के अंतर्गत एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंहुचे।
इतनी योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ग्राउंडिंग सेरेमनी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1342 करोड़ लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें उन्होंने जिसमें 1263.5 करोड़ के 16 योजनाओं का शिलान्यास और 79.34 करोड़ की 04 योजनाओं का लोकार्पण किया।
संबोधन में कहीं यह बातें
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि
📌📌दिसंबर 2023 में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के समापन समारोह में तब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कहा था कि, राज्य सरकार का असल पराक्रम समिट में हुए तीन लाख 56 हजार करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने का होगा। लेकिन अब उन्हें खुशी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम ने तमाम चुनौतियों के बावजूद, आज एक लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट धरातल पर उतार दिया है। इससे 81 हजार नए रोजगार सृजन का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही ढाई लाख से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद जगी है।
📌📌गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था होगी। कहा, “जब आप घर जाएं तो अपनी डायरी में लिख लें कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अब यह आर्थिक विकास का भी नया केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम की सराहना की।
📌📌उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जहां देवी देवता विराजमान हो वहां विकास कोई नहीं रोक सकता। बस जरूरत थी कि उद्योग के प्रति रेड कार्पेट बिछाने की, जो सरकार कर रही है। अच्छी कानून और व्यवस्था सीएम धामी लाए हैं। जरूरत थी 365 दिन पर्यटक आते रहें, वो भी धामी ने बनाया है। पीएम मोदी ने भी उत्तराखंड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी।
📌📌उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही 16 करोड़ लोगों के घरों में नल, 12 करोड़ शौचालय, 13 करोड़ घरों में एलपीजी सिलेंडर, 3 करोड़ घरों में बिजली और गरीबों को चार करोड़ घर देने का काम किया है। कुल मिलाकर 25 करोड़ लोगों को 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है।
📌📌अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 10 सालों की आर्थिक उपलब्धियों का भी विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने बताया, “जब अटल जी की सरकार गई थी तब भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज पीएम मोदी की दूरदृष्टि के चलते भारत चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।”
📌📌अमित शाह ने कहा कि भारत के समग्र विकास के लिए उत्तराखंड का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं।”
रहें मौजूद
इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, उद्योगपति पवन अग्रवाल, सुनील राय मौजूद रहें।