उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 14 फरवरी को इन खेलों का विधिवत समापन होगा।
14 फरवरी को खेलों का समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों का हल्द्वानी में समापन समारोह आयोजित होना है। जिसमें इन 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भेंट के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अनुरोध किया था कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन उनके हाथ से हो। बताया कि गृहमंत्री ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी में होने वाले समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे।