उत्तराखंड: दीपावली पर्व के दृष्टिगत अस्पताल अलर्ट, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दीपावली पर्व के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। इसके लिए अस्पताल में व्यवस्थाओं का खास ध्यान रखा गया है।

अस्पतालों को किया अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी-बर्न यूनिट में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में हड्डी, नेत्र, स्किन, प्लास्टिक सर्जरी, सर्जरी, मेडिसिन, कॉर्डियो समेत तमाम विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीस घंटे उपलब्ध रहेंगे। वहीं देहरादून में दून अस्पताल और कोरोनेशन में भी अलर्ट जारी किया गया है।

बरतें खास एहतियात

इसके अलावा लोगों से भी अपील की गई है कि सांस के रोगियों और बुजुर्गों को पटाखे के धुएं से बचाए। उन्हें पटाखों से दूर रखें। साथ ही त्योहार के समय तले-भुने, मसालेदार भोजन और मिठाइयां भी ज्यादा न खाएं।