उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में में बीते कल मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अडडे पर विशिष्ट स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का उद्घाटन किया।
किया गया शुभारंभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को धरातल पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस स्टोर का शुभारंभ किया गया है। इस स्टोर में यात्रियों के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हर्बल प्रोडक्ट्स, जैविक शहद, दालें, परिधान, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन की सुविधा उपलब्ध होगी।