उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा जारी है। जो अपने अंतिम चरण पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं।
मौसम विभाग ने दिया अपडेट
इसी बीच मौसम विभाग ने जरूरी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय यात्रा करने पर ज्यादा सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पहाड़ों में अब बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। जिससे एक दम से ठंड बढ़ने जा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी पहले से ही जारी है। ऐसे में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान और ज्यादा गिरने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मौसम का अपडेट जरूर जान लें।