उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई-2024 सत्र में प्रवेश व पुनः पंजीकरण के लिए तिथि आगे बढ़ा दी है।
31 जुलाई तक बढ़ी तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अंतिम तिथि 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 15 जुलाई थी। जो आगे बढ़ गई है। इसके लिए छात्र अंतिम तिथि तक विभिन्न ऑनलाइन एवं ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।छात्रों को नए प्रवेश अथवा पुनः पंजीकरण के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।