उत्तराखंड: जरूरी खबर: विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब में आ रहें श्रद्धालुओं रखें ध्यान, नहीं लाना होगा अब यह सामान, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख श्रद्धालुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुच रहें हैं। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।

यह दिशा निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत श्रद्धालुओं द्वारा लाए जाने वाले पारंपरिक हथियारों- जैसे तलवार, भाले और कृपाण पर धार नहीं होने की शर्त लागू की गई है। अब मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए पुलिस ने फैसला किया है कि अब केवल प्रतीकात्मक और बिना धार वाले हथियारों को ही राज्य की सीमा में लाने की अनुमति होगी। पुलिस कड़ी निगरानी करेगी। यात्रियों के सामान की जांच की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी धारदार हथियार यात्रा मार्ग पर न लाया जाए। दरअसल हर साल हजारों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की कठिन यात्रा पर पहुंचते हैं। सिख धर्म की परंपरा के अनुसार तलवार और कृपाण उनकी आस्था और पहचान का प्रतीक हैं।