उत्तराखंड: स्नातक पाठ्यक्रमों के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राजकीय विश्वविद्यालयों में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, व एक दीक्षांत के तहत समर्थ गवर्नेंस पोर्टल लागू किया गया है। इसका उद्देश्य राजकीय विश्वविद्यालयों में एकरूपता लाना है।

01 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 01 जून से 20 जून तक प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जायेंगी। इसके लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं 31 मई तक स्नातक कक्षाओं के लिये ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।

31 मई 2024 तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के दृष्टिगत विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, दून विश्वविद्यालय देहरादून, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी से संबद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा तैयार समर्थ पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 31 मई 2024 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।