उत्तराखंड: जरूरी खबर: जल्द जारी होगा पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द जारी हो सकता है।

फरवरी में जारी होंगे परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य लोक सेवा आयोग फरवरी में परिणाम जारी करेगा। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा पिछले साल 23 से 26 फरवरी के बीच कराई थी। फरवरी के तीसरे सप्ताह से पहले आयोग इस परीक्षा का परिणाम जारी कर देगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम होगा। इसके 15 दिन बाद साक्षात्कार होंगे।