उत्तराखंड: जरूरी खबर: पीसीएस मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस जारी, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जरूरी अपडेट है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का संशोधित सिलेबस जारी किया है।

सिलेबस में यह संशोधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने 11 सितंबर को पीसीएस मुख्य परीक्षा का नया सिलेबस जारी किया था। इसमें सामान्य अध्ययन-2, सामान्य अध्ययन-3 और सामान्य अध्ययन-4 में कई विषय ऐसे थे जो अंग्रेजी संस्करण में दिए गए थे लेकिन हिंदी संस्करण में नहीं थे। इस पर अभ्यर्थियों ने संशोधन की मांग की थी। इन आपत्तियों को समझने के बाद आयोग ने अब संशोधित सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया है। तीन प्रश्न पत्रों के हिंदी संस्करण सिलेबस के सभी बिंदुओं को जोड़ा है।