उत्तराखंड: किसानों के लिए जरूरी अपडेट, फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो रुकेगी ‘सम्मान निधि’ और सब्सिडी

हल्द्वानी: कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

की यह अपील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई, उन्हें भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज पर मिलने वाली सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जैसी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। सभी किसानों से अपील है कि वे जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री करा लें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कई किसानों को अपना फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक न होने के कारण पंजीकरण में समस्या आ रही है। इस बाधा को दूर करने के लिए विभाग दो स्तरों पर काम कर रहा है:
• ​ग्राम स्तर पर कैंप: गाँवों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है।
• ​सीएससी केंद्र: किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।