उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी अपडेट, श्रद्धालुओं को करनी पड़ सकती है जेब ढीली

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ महीनों में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

बढ़ सकता है किराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल 19 अप्रैल को गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसमें इस बार बसों व टैक्सी के किराये में वृद्धि होने की संभावना है। इसके लिए बस कंपनियों व ट्रांसपोर्टरों की मांग को लेकर राज्य सरकार और परिवहन विभाग सहमत नजर आ रहे हैं। डीजल, बीमा राशि व अन्य खर्चों में वृद्धि का हवाला देकर संयुक्त रोटेशन के अंतर्गत चारधाम यात्रा कराने वाली बस कंपनियां किराये में 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग कर रही हैं। अभी इस पर निर्णय बाकी है। परिवहन विभाग की ओर से वर्ष-2022 में पहली बार चारधाम यात्रा के लिए वाहनों का किराया अलग से तय किया गया था।