उत्तराखंड: नीट स्टेट काउंसलिंग से संबंधित जरूरी अपडेट, यहां एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नीट स्टेट काउंसलिंग से संबंधित जरूरी जानकारी है।

दी यह जानकारी

नीट स्टेट काउंसलिंग के तहत प्रथम चरण में आवंटित सीट पर अभ्यर्थी जल्दी दाखिला ले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 24 अगस्त तक दाखिला लेना होगा। इसके लिए उन्हें अग्रिम शिक्षण शुल्क के रूप में निर्धारित धनराशि जमा करनी होगी। इस संबंध में एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि विवि के पक्ष में जमा किए जाने वाले अग्रिम शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त प्रवेश के लिए अन्य शुल्क संस्थान स्तर पर ही जमा होगी। शुल्क के विषय में जानकारी विवि की वेबसाइट पर दी गई है। बताया है कि यदि कोई अभ्यर्थी संबंधित संस्थान के प्राचार्य के समक्ष वांछित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है या दस्तावेजों की जांच में यह पाया जाता है कि वह निर्धारित मानकों के अनुसार अर्हता नहीं रखता, तो उसका सीट आवंटन तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी है कि वह प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।