उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पीसीएस मुख्य परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट सामने आया है।
यह पेपर रद्द
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द कर दिया है। अब यह पेपर दोबारा होगा। जो 14 मई को आयोजित होगी। इसके लिए 30 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। दरअसल आयोग ने दो से पांच फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा आयोजित कराई थी। इनमें से तृतीय प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन-1(भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) का पेपर रद्द कर दिया है।
बताई यह वजह
इसकी वजह भी सामने आई है। इस संबंध में आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया की अभ्यर्थियों ने बड़े पैमाने पर ये शिकायत की थी कि पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आए थे। विषय विशेषज्ञों के समक्ष सभी प्रत्यावेदन रखे गए। इस आधार पर आयोग ने पेपर रद्द किया है।