उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी अपडेट, इस बार हेली सेवाओं में दिखेंगे कई बदलाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद है। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।

होंगे यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा पर हेली सेवाओं में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इस संबंध में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नई गाइडलाइन जारी की गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं में 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। इस संबंध में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि डीजीसीए के निर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष चारधाम यात्रा में सहस्रधारा हेलीपैड से संचालित होने वाली उड़ानों की संख्या घटाई गई है। पहले यहां से प्रतिदिन 65 उड़ानें होती थीं, जिन्हें घटाकर 40 कर दिया गया है। वहीं केदार घाटी में शटल सेवाओं में भी 30 प्रतिशत की कमी की गई है।