उत्तराखंड:दो बाईकों की भिड़ंत में पति -पत्नी सहित महिला के गर्भ में पल रहे सात माह के बच्चे की भी दर्दनाक मौत

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी बीच दुखद खबर खटीमा से आई है।यहां सड़क हादसे में पति- पत्नी सहित महिला के गर्भ में सात माह के बच्चे की भी दर्दनाक मौत हो गई।

सोमवार शाम हुआ सड़क हादसा, पांच की मौत

खटीमा इस्लामनगर निवासी पति -पत्नी की सोमवार शाम एक सड़क हादसे में दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई ।हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे दो लोग, 6 वर्ष का मोहम्मद फैज और अनुज को पीलीभीत में ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था वहीं खटीमा इस्लामनगर निवासी मोहम्मद शादाब और उनकी पत्नी मेराज की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला के गर्भ में सात माह के बच्चे की भी दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार इस्लामनगर निवासी शादाब और उनकी पत्नी मेराज अपने न्यूरिया निवासी भांजे मोहम्मद फैज को लेकर बाइक से बरखेड़ा थाना के ग्राम पोटा कला से लौट रहे थे, कि टनकपुर रोड पर स्थित न्यूरिया में हादसा हो  गया। तीव्र गति से सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। मंगलवार  देर रात शव के इस्लामनगर लाए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को उप चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया।जहां पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टर मनी पुनियानी ने बताया कि महिला के पेट में सात माह का बच्चा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।