उत्तराखंड: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा में दिखेगा महत्वपूर्ण बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उत्तराखंड में प्रारंभिक शिक्षा में नया बदलाव दिखेगा।

पंचकोष विकास सिद्धांत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने कक्षा पांचवीं तक के नौनिहालों के लिए राज्य पाठ्यचर्या में पंचकोष विकास सिद्धांत को शामिल करने की अनुशंसा की है। बताया कि इसका उद्देश्य तीन से आठ वर्ष के बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। एससीईआरटी की ओर से तैयार की गई बुनियादी स्तर (फाउंडेशन स्टेज) की राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (एससीएफ) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के मार्गदर्शन में विकसित की गई है। इसमें उत्तराखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और भौगोलिक विशिष्टताओं को विशेष रूप से शामिल किया गया है, ताकि शिक्षा बच्चों के परिवेश से जुड़ी और अर्थपूर्ण बन सके।