उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में चार दिवसीय राष्ट्रीय जू-जित्सु प्रतियोगिता आयोजित की गई।
किया सम्मानित
जिसमें इस प्रतियोगिता में मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी के अनुसार इसमें अंडर-8 से अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते। टीम ने 12 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। पदक विजेताओं में सोनम, जय लोहानी, सृष्टि वशिष्ठ, आरव छाबड़ा, निखिल घई, गौरव धामी, रौनक शर्मा, नमिश केसी, प्रग्यान बिष्ट, अनन्या, नंदिनी सागर, योगी राजपूत, निखार कलरा, करमजीत सिंह, तनिष, दिलीप, वेद, तनु, पार्थ सिन्हा, सुजल सिंह राणा, किशोर विश्वास, लवली शामिल रहे। जिस पर जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।