उत्तराखंड: मानसून को देखते हुए राशन कार्ड धारकों को मिलेगा इतने महीने का राशन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड: जून का महीना चल रहा है।  वहीं प्रदेश में मानसून के दौरान पर्वतीय जिलों में खाद्यान्न की किल्लत न हो, इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

जुलाई से वितरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसून सीजन के दौरान पर्वतीय जिलों में संभावित भूस्खलन और सड़कों के बंद होने जैसी चुनौतियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राशन वितरण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का खाद्यान्न एकसाथ वितरित किया जाएगा। जिसमें राशन कार्ड धारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर—इन तीन महीनों का राशन एकसाथ दिया जाएगा। साथ ही इस बार राशन में मंडवे के स्थान पर नमक वितरित किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 जुलाई से शुरू होगी।

जानेंक्यों लिया यह फैसला

मानसून के दौरान कई बार भारी बारिश और आपदा के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था बाधित हो जाती है, जिससे रसद की आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी स्थानीय निवासियों को राशन के लिए कोई परेशानी न हो और उन्हें समय पर अपना राशन मिल सके।