उत्तराखंड: वर्तमान में चल रहे पंचायत चुनाव को देखते हुए रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने की मांग, सरकार से जीएसटी रिटर्न की तिथि बढ़ाने की मांग की

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 24 जुलाई और 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वोट डाले जाने है।

की यह मांग

जिस पर कहा कि इसके कारण कई ग्रामीण क्षेत्र के जीएसटी के व्यापारी ओर उनके समर्थक इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उनके जीएसटी के रिटर्न भरने की समाधान डीलर की तारीख 18 ओर रेगुलर डीलर की 24 जुलाई हैं। इसके बाद रिटर्न फाइल करने पर सरकार लेट फीस ओर पैनाल्टी जैसी कार्यवाही करती हैं। इन दिनों पंचायत चुनाव में कई पंजीकृत डीलर अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य ओर केंद्र सरकार से मांग की है कि चुनाव के कारण जीएसटी की तिथि 05 अगस्त तक बढ़ाई जाए। साथ ही लेट रिटर्न जमा करने वाले पर कोई विभागीय कार्यवाही न की जाय। उक्त आशय की जानकारी बार के अध्यक्ष एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे और सचिव गौरव गोला और उपसचिव मनु अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया को बताई गई।

किया समर्थन

साथ ही टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने पीरुमदारा छेत्र को जल्द से जल्द नगर पंचायत बनने की मांग की जाएगी व जरुरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जायगा जिससे पीरुमादारा छेत्र का अधिक से अधिक विकास हो सके। उनका इस बात का समर्थन अधिवक्ता फ़िरोज़ अंसारी, लईक अहमद, भूपाल रावत, मनोज बिष्ट, प्रबल बंसल, गुलरेज़ रज़ा व कई अन्य अधिवक्ता ने किया।