उत्तराखंड: परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, इतने प्रतिशत का हुआ इजाफा, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते से जुड़ी जानकारी है।

लंबे समय से कर रहे थे महंगाई भत्ते का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है। अब महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। इस संबंध में मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में बताया गया है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। महंगाई भत्ते की ये दरें एक जनवरी 2024 लागू मानी जाएंगी। सभी को जनवरी 2024 से अप्रैल 25 तक के भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। मई माह से महंगाई भत्ता वेतन व पेंशन का हिस्सा बनेगा।