उत्तराखंड: वन्य जीवों के बढ़ते हमले‌ बड़ा चिंता का विषय, प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे सोलर फेंसिंग व सेंसर आधारित अलर्ट सिस्टम, जानें कैसे करेंगे काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बढ़ता मानव-वन्य जीव संघर्ष एक बड़ा चिंता का विषय है। यह समस्या सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन रही है।

लोगों को मिलेगी यह सुविधा

ऐसे में लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग और लोगों को समय रहते सचेत करने के लिए सेंसर आधारित अलर्ट सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि मानव-वन्य जीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सोलर फेंसिंग की जाएगी। जिससे खेतों की सुरक्षा हो सके और किसानों को राहत मिले। इसके साथ ही सेंसर अलर्ट सिस्टम के जरिए लोगों को वन्य जीवों की मौजूदगी की समय रहते जानकारी दी जाएगी।