उत्तराखंड: इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप का चैंपियन बना भारत, जीते 18 स्वर्ण व 17 रजत सहित कुल 47 पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नई टिहरी में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025 ट्राफी का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से कोटी कालोनी टिहरी झील में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने  शानदार प्रदर्शन किया और 18 स्वर्ण व 17 रजत सहित कुल 47 पदक जीते। वहीं पांच स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर सर्बिया की टीम दूसरे और चार स्वर्ण, एक रजत सहित कुल 10 पदक के साथ कजाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजेता टीमों को मेडल व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सर्बिया, कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, सिंगापुर समेत कुल 21 देशों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।