कल देशभर में होली धूम धाम से मनाई गई। सभी ने रंग और पानी से खूब होली खेली। लेकिन कनखल थाना क्षेत्र में रंग के अलावा खून से होली खेलने का प्रयास किया गया। बता दें कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।
जानें पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की है। थाना कनखल क्षेत्र में होली के दिन कुछ युवकों ने तलवारबाजी कर खून से होली खेलने का प्रयास किया। जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं। जगजीतपुर क्षेत्र में युवक तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।घटना में पीड़ित अंकित सैनी की अंगुली कट जाने की खबर सामने आई है। बचाव में आए अन्य 2 लोग भी घायल हुए हैं।
तलवार से किया हमला
पीड़ित अंकित सैनी ने बताया की शाम को सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी आई। जिसमें 10 लोग थे। सभी लोगों ने शराब पी हुई थी,और वह आते ही अंकित के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे।जब आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्होंने तलवार को निकालकर जान से मारने के लिए अंकित के सिर पर वार किया। जिससे अंकित ने सर के ऊपर हाथ रखा तो तलवार के वार से अंकित की उंगली कट गई। मौके पर बचाने लगे नकुल राजपूत पर भी तलवार से वार किया, जिससे नकुल पर भी तलवार के बाहर से बाजू में गंभीर चोट आई और तीन उंगलियां तलवार पकड़ते कट गई। तलवार मारते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित की ओर से जगजीतपुर चौकी में तहरीर दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।