उत्तराखंड: सीएम से भारतीय टीम की सदस्य स्नेह राणा ने की मुलाकात, सीएम ने उपलब्धि को पूरे देश और उत्तराखंड के लिए बताया गर्व की‌ बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते कल मंगलवार को महिला विश्व कप 2025 विजेता भारतीय टीम की सदस्य स्नेह राणा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

सीएम ने साझा की मुलाकात की तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पुष्कर सिंह धामी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विश्व कप के लिए स्नेहा राणा को बधाई दी, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा भी उपस्थित रहे। साथ ही कहा कि यह उपलब्धि पूरे देश और उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।