उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हम एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी आपके सामने लाए हैं। जो हमें यह सिखाती है कि अगर हौंसले की राह लंबी हो तो हमे अपनी मंजिल तक पंहुचने से कोई नहीं रोक सकता।
IIT JAM परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 649वीं रैंक हासिल की
आज हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अतुल कुमार की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतुल ने IIT JAM परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 649वीं रैंक हासिल करके एक मिसाल पेश की है। रुद्रप्रयाग के बसुकेदार उप तहसील के बीरों-देवल गांव के रहने वाले अतुल कुमार का IIT मद्रास में चयन हुआ है। अतुल यहां से M.Sc गणित की पढ़ाई करेंगे। वह घर-परिवार का खर्च उठाने में मदद करने के लिए छुट्टियों के दौरान केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर चलाते हैं। अतुल आठवीं कक्षा से ही जून की छुट्टियों के दौरान केदारनाथ में खच्चर चलाने का काम करते आ रहे हैं।
सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
अतुल ने IIT JAM की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ सेल्फ स्टडी करके इस परीक्षा की तैयारी भी की। इस साल फरवरी में अतुल ने आईआईटी जैम की परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया 649वीं रैंक हासिल की। फिलहाल, वह B.Sc के फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।