उत्तराखंड: अक्टूबर में अंतर्राष्ट्रीय कला, साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन, 65 देशों के साहित्यकार, लेखक और कलाकार करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय कला, साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन होने वाला है।

इस महोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन 23 से 27 अक्टूबर तक राजधानी के थानो क्षेत्र में विकसित राइटर्स विलेज में किया जाएगा। यह पांच दिवसीय महोत्सव चलेगा। इसमें लगभग 65 देशों के साहित्यकार, लेखक और कलाकार प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। चार सत्रों में साहित्यिक वाद-विवाद एवं परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन विभिन्न प्रदर्शनियों और लोक प्रदर्शनों के साथ किया जाएगा।  इसके साथ ही हिंदी और स्थानीय भाषाओं में 20 लेखकों की पुस्तकों का लोकार्पण भी शामिल होगा।