उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में डिग्री कॉलेज में जल्द 117 योग प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
तीन दिन चलेंगे साक्षात्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग ने इन पदों पर भर्ती को इंटरव्यू का टाइम टेबल जारी किया था। जिसके मुताबिक आज 28 अगस्त से तीन दिन तक साक्षात्कार होंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून में दून विश्वविद्यालय में यह साक्षात्कार होंगे। चुने गए अभ्यर्थियों को विभिन्न काॅलेज में तैनाती दी जाएगी। ये सभी पद आउटसोर्स आधार पर भरे जा रहे हैं। 30 अगस्त को उन अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार में शामिल किया जायेगा जो किसी वजह से पहले दो दिन शामिल नहीं हो पाए थे।