उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड के बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को भी यात्रा अवकाश की सुविधा को बहाल कर दिया। अब से साल में एक बार दूरी के आधार पर शिक्षकों को मूल अवकाश के साथ दो से छह दिन तक का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा
डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने यात्रावकाश को बहाल करने के जारी किए आदेश
डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने यात्रावकाश को बहाल करने के आदेश जारी किए। चार अगस्त को शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की राजकीय शिक्षक संघ के साथ हुई वार्ता में इस पर सहमति बनी थी। मालूम हो कि अक्टूबर 2018 से विद्यालयी शिक्षा में यात्रावकाश की सुविधा पर रोक लग गई थी। जबकि उच्च शिक्षा विभाग में यह शुरू से ही लागू है। पिछले चार साल से शिक्षक इस सुविधा की बहाली की मांग कर रहे थे।
फैसले के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और डीजी शिक्षा का जताया आभार
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने इस फैसले के लिए शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और डीजी शिक्षा का आभार जताया। कहा कि विद्यालयी शिक्षा में यात्रावकाश बंद होने से प्रदेश में इसे लेकर दोहरी व्यवस्था बन गई थी।
व्यवस्था यात्रावकाश की
👉100 किलोमीटर की अंर्तजिला दूरी के लिए दो अतिरिक्त दिन
👉100 से 500 किमी की अंर्तजिला-मंडल दूरी पर चार दिन
👉500 से अधिक अंर्तमंडलीय यात्रा पर कुल छह दिन
👉1000 किमी से अधिक अंतर्राज्यीय सफर पर छह दिन