उत्तराखंड: ITBP के जवान -25 डिग्री सेल्सियस पर उत्तराखंड सीमा पर कर रहे ट्रेनिंग, विडियो वायरल


आज हम देश के जवानों के संबंध में यहाँ पर बात कर रहे हैं। इन जवानों का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

भारी बर्फ में बहादुरी से किया मार्च-

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे विडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान -25 डिग्री सेल्सियस पर ऊंचाई वाले उत्तराखंड सीमा पर ट्रेनिंग करते हुए दिखाई दिए। यह विडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें माइनस 25 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे ITBP के जवानों ने भारी बर्फ में बहादुरी से मार्च किया।