उत्तराखंड जाॅब अलर्ट: ऋषिकेश एम्स में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एम्स ऋषिकेश में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचडब्लू) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इतने पदों को भरा जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस एम्स भर्ती नोटिस का उपयोग सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 12 पदों को भरने के लिए किया जाएगा। चयन के बाद, उम्मीदवारों को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में तैनात किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को 11 अगस्त, 2024 को सुबह 9:00 बजे हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुनस्यारी में वॉक-इन चयन साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा, पहचान दस्तावेज और मूल प्रशंसापत्र, साथ ही फोटोकॉपी का एक सेट लाना होगा।

देखें वेबसाइट

इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार एम्स ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।