उत्तराखंड: इस जिले में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां करेंगी 904 पदों पर भर्तियां, दुबई में भी नौकरी का मौका

​उत्तराखंड: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून की ओर से आगामी 29 सितंबर को एक दिवसीय विशाल ‘रोजगार मेले’ का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेले में देश-विदेश की 18 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो विभिन्न सेक्टरों में कुल 904 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस बार रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि युवाओं को विदेश में भी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। सेवायोजन विभाग की ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के तहत दुबई के कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नौकरी के लिए आईटीआई (ITI) पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। फ्रेशर अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 6 माह का अनुभव और न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।

सेक्टर/क्षेत्रमुख्य कंपनियां
ऑटोमोबाइल व मैन्युफैक्चरिंगबजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, नील मेटल (हरिद्वार)
सर्विसेज व आईटीकैंप 108, स्काई विंग एडवाइजर, बजाज कैपिटल, अकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (गुरुग्राम)
हॉस्पिटैलिटी व अन्यबार्बीक्यू नेशन, आरएसपीएल मैनपावर, मेंटर वाटर एक्सपर्ट आदि

​देखें पंजीकरण की जानकारी

​क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि मेले में देहरादून के अलावा अन्य जिलों के बेरोजगार युवा भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में अग्रिम पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जो अभ्यर्थी पहले पंजीकरण नहीं करा पाते हैं, वे मेले वाले दिन भी मौके पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
​