उत्तराखंड:  ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया

उत्तराखंड की कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।

इन लोगों को मिली सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

आज बुधवार को  कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला को उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया । कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा यह घोषणा की गयी । इसके साथ ही कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और आशा मनोरमा शर्मा डोबरियाल को सीनियर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।