उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कल 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रहीं हैं। जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों को लाठी, डंडा व नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने से रोकने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए। साथ ही कहा कि यात्रा मार्ग पर मादक पदार्थों, शराब व मांस की बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर शिविर संचालकों, कार्यरत व्यक्तियों, वालंटियर और होटल व धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों को पूर्ण सत्यापन कराया जाए। आतंकवादी खतरों के दृष्टिगत एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।