उत्तराखंड: इस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं भोले के भक्त

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले माह से कांवड़ यात्रा शुरू हो रहीं हैं।

यात्रा में शामिल होने वाले हर कावंडियों की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रहीं हैं। इस संबंध में बीते दिन उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक की। जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने को कहा है। साथ ही सिंचाई विभाग को विभिन्न स्नान घाटों और पुलों पर बेहतर साफ सफाई और जरूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी के साथ यात्रा में शामिल होने वाले हर कावंडियों की सुरक्षा के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं।

कांवड़ यात्रा होगी शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल की तरह इस साल भी कावंड यात्रा शुरू हो रहीं हैं। जिसमें भोले के भक्त पूरे हर्षोल्लास के साथ शामिल होते हैं। इस बार 11 से 23 जुलाई तक कांवड़ मेला चलेगा। पंचक अवधि के हिसाब से 13 से 17 जुलाई तक रहेगा। वहीं डाक कांवड़ लाने वाले 20 से 23 जुलाई तक लेकर आ सकेंगे। इसके अलावा 23 जुलाई को जलाभिषेक (श्रावण शिवरात्रि) किया जाएगा।