उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा जल्द शुरू हो जाएगी। आगामी 2 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होगी। जिसमे इस बार यात्रियों को पुल से जाने की सुविधा मिलेगी।
अब पुल से पंहुचा जाएगा केदारनाथ धाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ मंदिर तक पहुंच के लिए स्थायी पैदल पुल बनकर तैयार हो गया है। यहां लोक निर्माण विभाग ने दो साल में 54 मीटर लंबे पैदल पुल का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुल के बहने के बाद मंंदिर तक पहुंचने के लिए बैली ब्रिज बना था, जिससे बीते नौ वर्ष तक यात्रा संचालित होती रही। इसके बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत वर्ष 2022 में इस पुल को हटाकर स्थायी पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस पुल के बनने से हेलिपैड से मंदिर तक की दूरी भी कम हो गई है। जिसका बाद अब इस साल से पैदल व हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु कम दूरी तय करेंगे। जिसमे मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर बने 54 मीटर लंबे पुल से होकर मंदाकिनी नदी किनारे निर्मित आस्था पथ के रास्ते लगभग 450 मीटर की दूरी तय होगी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगे। पुल बनने से 800 मीटर की दूरी अब 500 मीटर हो गई है।