उत्तराखंड: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी गर्म पानी की सुविधा





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। इसी के साथ अब विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे पूरे विधि-विधान और वैदिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।


गर्म पानी की मिलेगी सुविधा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कई आधुनिक और ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिसमें इस वर्ष श्रद्धालुओं को ठंड के बीच 24 घंटे गर्म पानी मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की है। जिस पर अब केदारनाथ धाम और लिंचोली में भक्तों को कड़ाके की ठंड के बीच 24 घंटे गर्म पानी मिलेगा। यह गर्म पानी चीड़ की पत्तियों (पीरुल) और खच्चर के गोबर से बने ‘बायोमास पेलेट्स’ वाले गीजरों के जरिए मिलेगा।



आठ हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं


​कपाट खुलने के साथ ही 22 अप्रैल से गुप्तकाशी, फाटा और सेर्सी से हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी। जिसमें कुल आठ हेलीकॉप्टर कंपनियां अपनी सेवाएं देंगी।उड़ानों को नियंत्रित करने के लिए इस बार गुप्तकाशी व फाटा से 24-24 और सेर्सी से अधिकतम 32 शटल उड़ानों की ही अनुमति दी गई है। वहीं सोनप्रयाग और केदारनाथ में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जहां एटीसी अधिकारी पायलटों को मौसम की ‘लाइव अपडेट’ प्रदान करेंगे।