उत्तराखंड: आज भैयादूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस बार टूटा रिकॉर्ड, इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंच रहें हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भैयादूज पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो गये है। केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज पर सुबह 8:30 बजे बंद हुए। इस अवसर पर केदारनाथ धाम मंदिर को करीब 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया। इस मौके पर सीएम धामी सहित 10 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ कपाटबंदी के साक्षी बने। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली सेना के बैंड तथा जयघोष के साथ पहले पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हुई। जिस पर मुख्यमंत्री ने पंचमुखी डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल के प्रथम पड़ाव के लिए प्रस्थान करवाया।

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार कपाट बंद तक रिकॉर्ड 17,68,795 ( सत्रह लाख अड़सठ हजार सात सौ पिचानबे) तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये हैं। पिछले यात्रा वर्ष 2024 में कुल 1652076 (सोलह लाख बावन हजार छियत्तर )‌ तीर्थयात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये थे। इस बार पिछले यात्रा वर्ष की तुलना में केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या सवा लाख अधिक रही।