उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज चार अक्टूबर से खेल महाकुंभ आयोजित हो रहा है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खेल महाकुंभ में हर साल जिस जिले को सबसे ज्यादा पदक मिलेंगे, उसके जिलाधिकारी (डीएम) को मुख्य ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। प्रतियोगिताओं में 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा जो खिलाड़ी राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ेंगे, उन्हें शानदार नकद इनाम दिया जाएगा। जिसमें एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
खेल महाकुंभ का आयोजन
न्याय पंचायत स्तर : चार अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक
विकासखंड स्तर : 25 अक्टूबर से 15 नवंबर
जनपद स्तर : 16 नवंबर से 10 दिसंबर
राज्य स्तर : 15 दिसंबर से होगी शुरुआत