उत्तराखंड कोविड अपडेट: आज मिले 19 नए संक्रमित

उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार  शनिवार को , कोरोना के कुल  19
नए मामलें दर्ज किये गये । आज किसी भी  मरीज की मृत्यु नहीं  हुई ।

सक्रीय मामले की संख्या 121 हुई

अब प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 121 हो गयी है । आज 23 मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापस गए ।

कहां आए कितने केस

देहरादून में कोरोना के 9 केस मिले हैं । जबकि अल्मोड़ा में 2, चमोली में 1, हरिद्वार में 3 और उत्तरकाशी में 4 कोरोना के नये मरीज मिले हैं । इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है । वहीं, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और टिहरी कोरोना मुक्त हो गया है ।