एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारने लगा है । उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश में कोरोना के 224 नए मामले सामने आए । इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1645 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 132 मरीजों ने कोरोना को मात दी है ।
कहां मिले कितने केस
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 173, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में छह, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार, चमोली और रुद्रप्रयाग में एक-एक, चंपावत में दो, टिहरी में तीन ओर उत्तरकाशी में 18 संक्रमित मरीज सामने आए है ।