उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरूवार को , कोरोना के कुल 630
नए मामलें दर्ज किये गये । अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1425 हो गयी है । अब तक कोरोना से 7423 लोगों की मौत हो गयी है । आज तीन लोगो की मौत भी हुई ।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
अब राज्य में कोरोना का आंकड़ा 347098 हो गया है । जिनमें 331756 मरीज स्वस्थ्य हो गए है । आज 128 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए ।
जिलों में आये इतने केस
देहरादून 268, हरिद्वार 119, नैनीताल 85, पौड़ी 72, अल्मोड़ा 18, चमोली 5, बागेश्वर 1, चंपावत 8, उधम सिंह नगर 35, टिहरी 4, पिथौरागढ़ 4, उत्तरकाशी में 11 नये संक्रमित मिले है ।