राज्य में कोरोना के मामले दिन- प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं । दिवाली के बाद से राज्य में कोविड के बढ़ते मामले चिन्तजानक हैं । आज रविवार को उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोरोना के कुल 29 नए मामलें आये । जो की पिछले कुछ महीनों की तुलना में काफी अधिक हैं । राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी राज्य में 20 से अधिक मामले सामने आये थे ।
जिलों में आये इतने केस
आज अल्मोड़ा में 6 नये संक्रमित मिले हैं । वहीं देहरादून में सबसे ज्यादा 18 नये मामले सामने आये । इसके अलावा हरिद्वार में 2 नैनीताल में भी 2 और उत्तरकाशी में 1 नया संक्रमित मिला हैं।