उत्तराखंड: यहां आतंक का पर्याय बना गुलदार आदमखोर घोषित, शूट करने के आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। यहां कुछ दिनों पूर्व कोटी गांव में महिला को गुलदार ने हमले में मार डाला था।

गुलदार का आतंक

जिसके बाद अब गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साथ ही वाइल्ड लाइफ ने मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। यहां गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने दो शूटर बुला दिए हैं, जिसमें एक कोटी गांव भी पहुंच चुके हैं। साथ ही विभागीय स्तर पर दो टीमें गांव में नियमित गश्त कर रही हैं। ट्रैप कैमरों के जरिये गुलदार पर पैनी नजर रखी जा रही है। डीएफओ ने बताया कि गुलदार की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए अलग-अलग जगहों पर ट्रैप कैमरा लगा रखे हैं।